भोपाल | मप्र पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ- अपाक्स की प्रांतीय महासभा की बैठक रविवार को होगी। अपाक्स के प्रांताध्यक्ष भुवनेश कुमार पटेल ने बताया कि बैठक दोपहर दो बजे एमपी नगर जोन-1 स्थित एक होटल में होगी। बैठक की अध्यक्षता मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल करेंगे। वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल वाजपेयी मुख्य अतिथि होंगे।