पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव के समय नेता चक्कर लगाते हैं लेकिन वक्त पर साथ नहीं देते

चुनाव के समय नेता चक्कर लगाते हैं लेकिन वक्त पर साथ नहीं देते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसीही समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। हमेशा आरोप लगते हैं कि धर्मान्तरण कराया जा रहा है। यह सब गलत है। सभी को अपना धर्म प्रिय होता है। किसी से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता। यह बात सर्व ईसाई महासभा द्वारा शनिवार को आयोजित अखिल भारतीय महासम्मेलन में अार्च बिशप डॉ. लियो कार्नेलियो ने कही। उन्होंने कहा कि हम समाज के लोगों को एक ही बात कहते हैं कि चाहे कोई कितना भी डराए शांति, प्रेम और सेवा का मार्ग नहीं छोड़ना। चुनाव के समय तो नेता चर्च और बिशप हाउस के चक्कर काटते हैं पर समाज पर जब भी संकट आता है तो कोई खड़ा नहीं होता है। उन्होंने बताया कि भारत में ईसाई धर्म दो हजार साल पुराना है। इसके बाद भी यहां के राजनीतिक दल हमें भारतीय नहीं मानते।

जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का आरोप गलत

जो अल्पसंख्यकों का साथ देगा,उसे ही वोट

दिल्ली से आए पीए मल ने कहा कि मप्र में इस साल चुनाव है। हम महासम्मेलन में एकजुटता के लिए एकत्रित हुए हैं। जो भी दल अल्पसंख्यक वर्ग के लिए योजनाएं बनाएगा, प्रोटेक्शन देगा उसे ही वोट देने का निर्णय लिया जाएगा।

समाज के कार्यकर्ता सम्मानित : सर्व ईसाई महासभा के प्रदेश प्रवक्ता रेव्ह अक्षय ने बताया कि इस अवसर पर सर्व धर्म सद्भाव के लिए उत्कृष्ट काम करने वाले विभिन्न समाज के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

निंदा प्रस्ताव पारित : मप्र में लगातार मसीही समाज पर हो रहे हमलों और उनके ऊपर दर्ज किए जा रहे झूठे प्रकरणों को लेकर महासम्मेलन में प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

खबरें और भी हैं...