सिटी रिपोर्टर | भोपाल
साड़ी ड्रेपिंग की वैरियस स्टाइल्स के साथ इन्हें शूज़ के साथ पहनने का एक नया ट्रेंड शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सिलेंस इन हायर एजुकेशन आईईएचई में देखने को मिला। लाउड मेकअप, बोल्ड हेयरस्टाइल और व्हाइट शूज़ के साथ जिस तरह से यहां की फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स ने साड़ी को रीक्रिएट किया, उसे निर्णायकों ने भी सराहा। खास बात यह थी कि आईईएचई में हुआ फैशन शो किसी प्रोफेशनल डिजाइनर का नहीं, बल्कि यहां पढ़ाई कर रहे बडिंग फैशन डिजाइनर्स का था, जिसमें उनके इमेजिनेशन और आइडियाज़ की क्रिएटिविटी देखने मिली।
रैंपवॉक में 11 थीम्स पर नजर आईं ड्रेसेस
बेस्ट डिजाइन के तौर पर सुरभि शर्मा, साक्षी तांतेड़ और प्रथा को अवॉर्ड दिया गया। वहीं, साड़ी और शूज़ के कॉम्बिनेशन पर काम करने वाली साक्षी तांतेड़ को बेस्ट अटायर और बेस्ट रैंपवाॅक के लिए निहारिका और कोमल को अवॉर्ड दिया गया। रैंपवॉक के अलग-अलग राउंड्स के बीच लेस एंड एम्ब्रेस राउंड चर्चा का विषय रहा। इस राउंड में केजी-2 की अनवी सिंह ने रैंपवॉक की।