पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फीमेल्स गेदरिंग में नजर आ रहे कोकोनट शेल बैग्स

फीमेल्स गेदरिंग में नजर आ रहे कोकोनट शेल बैग्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फीमेल्स गेदरिंग में नजर आ रहे कोकोनट शेल बैग्स

सिटी रिपोर्टर | भोपाल

पुरानी चीजों का रीसाइकिल और रीक्रिएशन आज के समय का सबसे लेटेस्ट ट्रेंड बन चुका है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अब शहर की फीमेल्स ने अपनी वीकेंड गेदरिंग और पार्टीज में कैरी किए जाने वाले हैंडबैग्स को भी शामिल किया है। महंगे और ब्रांडेड हैंडबैग्स के बीच इस बार शहर की फीमेल्स का खासा इंट्रेेस्ट हैंड मेड और हैंड क्राफ्टेड बैग्स में है। इसमें भी खासतौर पर सिटी फीमेल अब कोकोनट शेल री क्रिएटेड हैंडबैग्स का इस्तेमाल कर रही हैं।

आपको अपवर्ड होने की इमेज देते हैं इस तरह के प्रयोग

फैशन एक्सपर्ट रितु सिंह ने बताया, रीक्रिएटेड चीजों को ट्राय करना और अपने लाइफस्टाइल में एड करना अब अपवर्ड होने का सिंबल माना जाता है। आप सोसायटी की अंडर प्रिविलेज कम्युनिटी से सीधे जुड़े हैं या ऐसी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, जिससे इस कम्युनिटी को डेवलप होने में मदद मिले.., कुछ इसी तरह की सोशल इमेज कैरी करने वाली फीमेल्स अब अमूमन ऐसी ज्वेलरी या एसेसरीज कैरी करती हैं, जो फैशन ट्रेंड में तो हों ही साथ ही किसी खास कम्युनिटी द्वारा तैयार की गई हों। कोकोनट सेल बैग्स इसी तरह का एक ऑप्शन है, जो फीमेल्स को सेंसिटिव और सोशल होने का फील देते हैं। अच्छी बात यह है कि कोकोनट शेल के रीक्रिएशन से तैयार यह बैग्स तरह-तरह की डिजाइंस में अवेलेबल हैं, जिससे आपको इन्हें ड्रेस के अकॉर्डिंग कैरी करने की छूट मिलती है। यह देखने में न केवल आकर्षक लगते हैं बल्कि इन्हें कैरी करना भी एक नया सा अनुभव देता है। इनकी डिजाइनिंग भी स्टाइलिश तरह से की जाती है।

महंगे और ब्रांडेड हैंडबैग्स की बजाय फीमेल्स प्रिफर कर रहीं हैंड मेड और हैंड क्राफ्टेड बैग्स

खबरें और भी हैं...