पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेईई एडवांस 2018 : आज, पहला मौका है जब यह एग्जाम पूरी तरह ऑनलाइन होगा

जेईई एडवांस-2018 : आज, पहला मौका है जब यह एग्जाम पूरी तरह ऑनलाइन होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश के 23 आईआईटी संस्थानों में एडमिशन के लिए 20 मई को जेईई एडवांस एग्जाम होगा। इसके लिए शहर में पांच सेंटर्स बनाए गए हैं, जिनमें आईईएस कॉलेज, सैम कॉलेज, ट्रिनिटी और रायसेन रोड स्थित हेथवे सेंटर शामिल हैं। स्टूडेंट्स को एडवांस परीक्षा में दो पेपर्स देने होंगे। पहला सत्र सुबह 9 से 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) प्रणाली के तहत होगी।

25 मई को दी जाएगी आंसर-की

स्टूडेंट्स को 25 मई को आंसर-की दी जाएगी। 29 मई को परीक्षा की सही आंसर-की जेईई एडवांस की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने संभावित प्राप्तांकों का अनुमान लगा पाएंगे।

परीक्षा में बैठेंगे 1 लाख 60 हजार स्टूडेंट्स

20 मई को होने जा रही जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए 2 लाख 31,024 स्टूडेंट्स में से 32 प्रतिशत यानी करीब 70308 स्टूडेंट्स परीक्षा में अपीयर नहीं होने वाले हैं। 8 मई को जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद इस बार की हाेस्ट आईआईटी कानपुर ने यह डाटा जारी किया, जिसके मुताबिक इस बार जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले 2.31 लाख स्टूडेंट्स में से केवल 1 लाख 60 स्टूडेंट्स ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। जेंडर वाइज देखें तो इस बार एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले 1.8 लाख मेल कैंडिडेट्स में से सिर्फ 1.27 लाख स्टूडेंट्स ने ही एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 50 हजार गर्ल्स में 32,923 फीमेल कैंडिडेट्स ने एडवांस में बैठने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...