वर्कशॉप में 5 साल से पचास साल तक के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
सिटी रिपोर्टर | भोपाल
अलियांस फ्रांसिस द भोपाल के इंडो फ्रेंड कल्चरल सेंटर में शनिवार से दो दिवसीय पेपर मेशी वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप के पहले दिन आर्टिस्ट अग्नेश केरकेटा ने करीब 35 लोगों को अलग-अलग प्रकार के डेकोरेटिव आइटम्स बनाना सिखाए। जिसमें मुख्य रूप से मुखौटे, पक्षी, गुलाब के फूल आदि डेकोरेटिव आइटम्स तैयार करना सिखाया गया। वर्कशॉप में 5 साल से लेकर 50 साल तक के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। अग्नेश ने पेपर मेशी आर्ट की बारीकियां कक्षा दूसरी से सीखना शुरू की थीं। पिछले तीन साल से वह इसे लगातार करती आई हैं। उनके काम को भारत भवन, ट्राइबल म्यूजियम और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में एग्जीबिट किया जाएगा। अग्नेश वाॅल पेंटिंग भी करती हैं। 22 मई को थंब पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।