पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शूरवीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया स्थापना दिवस

शूरवीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया स्थापना दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालघाटी स्थित सुदर्शन चक्र कोर ने द्रोणांचल में 29वां स्थापना दिवस मनाया। भोपाल मिलिट्री स्टेशन में यह समारोह धूमधाम से मनाया गया। आज ही के दिन सन 1990 में भोपाल में सुदर्शन चक्र कोर की स्थापना हुई थी। वर्ष 1917 में कोर की स्थापना के बाद से मध्यपूर्व में हुए विश्वयुद्ध और बाद में पुनः 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध के महत्वपूर्ण ऑपरेशनों के बाद कोर को तोड़ दिया गया था। इस ऐतिहासिक अवसर पर गौरवशाली युद्ध स्मारक में लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुम्मन जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने उपस्थित सैनिकों के साथ उन वीर बलिदानी शूरवीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान किया था। इस अवसर पर सभी सैनिकों ने स्वयं से पहले देशसेवा की प्रतिज्ञा का फिर से स्मरण किया।

खबरें और भी हैं...