अखिल भारतीय बुंदेलखंड साहित्य एवं संस्कृति परिषद की ओर से वर्ष 2018 की कृतियों पर आधारित राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पुरस्कारों के लिए पुस्तकें आमंत्रित की गई हैं। यह पुस्तकें बुंदेलखंड से संबंधित किसी भी विषय पर, किसी भी भाषा में लिखी गईं हों, ऐसी पुस्तकें भेजी जा सकती हैं। तीन-तीन मौलिक पुस्तकें लेखक या प्रकाशक 5 जून तक परिषद के कार्यालय में जमा कराई जा सकती हैं। लोक साहित्य के पुरस्कार बुन्देली समारोह-2018 के अवसर पर 25 जून को शहीद भवन में होने वाले अमृत महोत्सव में दिए जाएंगे।