पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरएनटीयू की मेधा परमार माउंट एवरेस्ट फतह करने के करीब

आरएनटीयू की मेधा परमार माउंट एवरेस्ट फतह करने के करीब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की छात्रा मेघा परमार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की ओर अग्रसर है। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली मध्यप्रदेश की वो पहली महिला बन सकती है। 24 वर्षीय पर्वतारोही मेघा परमार सीहोर जिले के भोजनगर ग्राम की निवासी है। मेघा रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में एमएससी (योगा) की छात्रा है। ज्ञात हो कि मेघा पिछले वर्ष हिमालय की देव टिब्बा पर्वत श्रृंखला पर पहुंच चुकी हैं। पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण आदि सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

अभी तक की जानकारी के अनुसार मेघा परमार 23000 फीट पर पहुंची है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, कुलपति प्रो. एके ग्वाल और कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने मेघा के जज्बे को सलाम करते हुए शीघ्र ही माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इंजी. संजीव अग्रवाल को मिला सम्मान

भोपाल | नूर-उस-सबाह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सेज विश्व विद्यालय, इंदौर के चांसलर तथा सागर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन इंजी. संजीव अग्रवाल को समाज में उनके उल्लेखनीय एवं अतुलनीय योगदान तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों और योगदान हेतु भारत सरकार के परिवहन कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने आउट स्टेंडिंग कंट्रीब्यूशन अवार्ड से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर में सेज विश्वविद्यालय द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन एवं ट्रैफिक पुलिस को सहयोग प्रदान करने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई थी। इस अवसर पर सागर समूह तथा सेज विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों ने बधाई दी।



खबरें और भी हैं...