प्लेयर ऑफ द मैच राहुल तिवारी (22 रन और तीन विकेट) के दोहरे प्रदर्शन की मदद से रेलवे फाइटर्स ने रेलवे क्रिकेट लीग में बुल्स पर नौ विकेट की आसान जीत दर्ज की। रेलवे मैदान पर शनिवार को फाइटर्स ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण को चुना। पहले खेलते हुए बुल्स की टीम 66 रन पर ऑल आउट हो गई। इसकी ओर से अमन रावत ने 21 रन बनाए। जवाब में फाइटर्स ने जरूरी रन एक विकेट खोकर बना लिए। शुभांशु ने 28 रनों का योगदान दिया। सीनियर क्रिकेटर इकबाल सिद्दीकी, मुश्ताक अली और प्रदीप मिश्रा ने राहुल को ट्रॉफी प्रदान की।