भोपाल| माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की महापरिषद ने पिछली बैठक में कुलाधिसचिव लाजपत आहूजा को उप-कुलपति (प्रो-वाइस चांसलर) के समान मानकर मानदेय स्वीकृत किया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने हैं। विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार सभी शीर्ष समितियों, महापरिषद, प्रबंध समिति, विद्या परिषद में कुलपति व कुलाधिसचिव सदस्य होते हैं। अधिनियम के अनुसार, कुलाधिसचिव विश्वविद्यालय प्रशासन और लेखा के प्रमुख हैं। साथ ही जिन मामलों में कुलपति उन्हें दायित्व प्रत्योजित करते हैं, उनमें वे कुलपति की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अधिकृत हैं।