250 ग्राम - कमल ककड़ी
 2चम्मच भीगी पिसी - चने की दाल
 1टी स्पून - हरीमिर्ची कटी हुई
 2 चम्मच हरा धनिया कटा
 अमचूर पाउडर - 1/6 टी स्पून
 नमक- स्वादानुसार
 तेल : सेलों फ्राय करने के लिये आवश्यकतानुसार
 2चम्मच - सफेद तिल
 1 चम्मच - नारियल कसा हुआ
 1/2 टी स्पून - खसखस का पेस्ट
 1/5 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
 1/2 टी स्पून दरदरी पिसी सौंफ
कमल ककड़ी में विटामिन ए, बी, सी और खनिज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसको बनाना भी आसान है तथा यह शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है।
क्या है खास
इनोवेटिव स्नैक्स
हर्षिता मोघे भोपाल
5 व्यक्तियों के लिए।
बनाने की विधि
सबसे पहले कमल ककड़ी के टुकड़े करके उसको अच्छी तरह टुथपिक के मदद से साफ करें फिर उसे कुकर में नमक डालकर पकाएं। जब नरम पड़ जाए तब उसे कद्दूकस कर लें अब उसमें पिसी चने की दाल, हरीमिर्च, अमचूर पाउडर, खसखस, नारियल, लाल मिर्च, नमक, कटा हरा धनिया, सौंफ आदि मिलाकर उसके गोले बनाएं और थोड़ा दबा दें। अब उसके ऊपर सफेद तिल लपेटकर नॉनस्टिक तवे पर तेल लगाकर कबाब को दोनो और से अच्छी तरह सेंक लें। चटनी या सॉस के साथ सर्व कीजिए।