कार रोककर लूटा, लुटेरों ने घर तक पीछा भी किया
भोपाल | एमपी नगर इलाके में बाइक सवार दो लुटेरों ने गुरुवार तड़के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शीले से 11 सौ रुपए लूट लिए। वारदात के बाद आरोपियों ने उनका घर तक पीछा भी किया। शीले ने बताया कि वे गुरुवार तड़के तीन बजे आफिस से घर के लिए कार से निकले। अमरकंटक भवन के पास बाइक सवार दो युवकों के हाथ दिखाने पर कार रोक दी। गेट खोलते ही एक बदमाश ने जेब से 11 सौ रुपए और मोबाइल फोन निकाल लिया।आरोपियों ने उसके बाद घर तक पीछा किया। शनिवार को एमपी नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे।