पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायर्ड फौजी पर ज्यादती की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार

रिटायर्ड फौजी पर ज्यादती की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | कोलार इलाके में एक रिटायर्ड फौजी ने एक महिला से रुपए उधार मांगे। महिला के मना करने पर उसने मारपीट की और फिर ज्यादती की कोशिश की। टीआई कोलार जितेंद्र पाठक के अनुसार कोलार इलाके में 50 वर्षीय महिला ने आरोप लगाए कि उसका परिचित 55 वर्षीय राजवीर सिंह पिता ईश्वर सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। वह गुरुवार रात घर पर आया। उसने मुझसे रुपए उधार मांगे। वह पहले से ही रुपए उधार ले चुका था। रुपए वापस नहीं देने के कारण मैंने उसे रुपए देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने मारपीट शुरू कर दी। लोगों के आने पर वह भाग गया। महिला ने आरोप लगाए कि सुबह छह पानी भरने के लिए उठी। छत पर जाने पर राजवीर वहां मिला। उसने छेड़छाड़ करते हुए ज्यादती की कोशिश की। बेटे के आने पर वह भाग गया। राजवीर के खिलाफ मारपीट और ज्यादती की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में आदेश पर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...