भोपाल| कर्ज माफ करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान एक से दस जून तक फिर आंदोलन करेंगे। इस कारण राजधानी समेत शहरी इलाकों में किसान दूध फल- सब्जी की किल्लत हो सकती है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत, प्रदेश महामंत्री अनिल यादव ने शुक्रवार को मीडिया को हड़ताल के बारे में जानकारी दी। टिकैत ने कहा कि मप्र में किसान बदहाल हैं।