भोपाल| मानस भवन में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा में पं. मुकेश महाराज ने द्रोपदी एवं भीष्म पितामह प्रसंग सुनाया। आयोजक अनिल अग्रवाल लिली के मुताबिक आगामी दिनों श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह एवं श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता प्रसंग होगा। इस दौरान मनोहारी झांकियां भी सजाई जाएंगी। प्रारंभ में प्रीति अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संतोष ठाकुर, सुदीप सोनी एवं राजू अनेजा आदि ने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की।