भोपाल| सर्व ईसाई महासभा के तत्वावधान में ईसाई समाज का अभा महासम्मेलन शनिवार को सुबह 10 बजे से गांधी भवन में होगा। जिलाध्यक्ष नवीन खेस ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि आर्च विशप डाॅ. लियो कार्नेलियो रहेंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैरी पाल करेंगे। सम्मेलन में मप्र समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि आएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।