- Hindi News
- National
- रवि योग, पुष्य नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग कल, खरीदी के लिए रहेगा शुभ
रवि योग, पुष्य नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग कल, खरीदी के लिए रहेगा शुभ
ज्येष्ठ अधिकमास में शुक्ल पक्ष की पंचमी पर 20 मई को एक साथ तीन शुभ योगों का संयोग रहेगा। इस दिन सूर्योदय से देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक रवि योग, पुष्य नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। इन तीनों योगों में की जाने वाली खरीदी शुभ फलदायी रहेगी। इसके बाद 24 मई को गंगा दशहरा का दिन भी खरीदी करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। चामुंडा दरबार के पं. रामजीवन दुबे के अनुसार रविवार को रवि योग रहेगा। इसी के साथ सूर्योदय पुष्य नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग भी प्रारंभ हो जाएंगे। इन तीनों योगों में क्रय-विक्रय करना शुभ फलकारक रहेगा। इस दिन वाहन, ज्वेलरी व बिजली संबंधी उपकरण की खरीदी करना लाभदायक रहेगा।