चाइल्ड लाइन पहंुचा पांच साल का दिव्यांग, नहीं पता घर
भोपाल| गौतम नगर पुलिस दो दिन तक एक बच्चे को अपने साथ लेकर घूम रही थी। पुलिस सबसे बच्चा का पता पूछ रही थी, लेकिन न तो रहवासी बच्चे को पहचान पाए और न ही बच्चा कुछ बता पा रहा है। जब भी महिला आरक्षक 5 वर्षीय बच्चे से माता-पिता का नाम और पता पूछती तो वह मुस्कुराकर कहता नहीं पता घर... गौतम नगर पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन पहुंचा दिया है। जहां से उसे बाल कल्याण समिति में पेश किया गया। चाइल्ड लाइन की अर्चना सहाय ने बताया कि बच्चा मानसिक दिव्यांग हैं। यदि किसी को परिवार का पता चलता तो वे 1098 पर जानकारी दे सकते हैं।