भोपाल | रेडक्राॅस सोसायटी के चुनाव में पराजित प्रत्याशी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष उपमा राय और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया आमने- सामने हैं। उपमा ने हार के लिए भदौरिया को जिम्मेदार ठहराया था तो भदौरिया ने आरोपों का खंडन किया है। हालांकि राय अब भी अपनी बात पर कायम हैं। भदौरिया ने दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा कि ‘मैंने और समर्थकों ने उपमा को ही वोट दिया। विरोधियों से गठबंधन करने की बात झूठ है। उन्हें कुछ गलतफहमी हुई है।’ इस पर राय ने सवाल उठाया कि भदौरिया ने 32 जिलों का दौरा किया था। इन जिलों के प्रतिनिधि उनके साथ थे। ऐसे में मुझे केवल 18 वोट क्यों मिले?