पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलाध्यक्ष को ही नहीं पता, कौन आया भदौरिया ने हाथ उठवाए कहा, गिन लो

जिलाध्यक्ष को ही नहीं पता, कौन आया भदौरिया ने हाथ उठवाए-कहा, गिन लो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई भोपाल संभाग की बैठक में एक बार फिर आधे मंत्रियों के साथ कई कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बैठक से पहले अटेंडेंस ली। अरविंद भदौरिया ने जिलेवार अध्यक्षों को खड़ा करके पूछा कि कितने लोगों को बुलाया गया था और कितने लोग पहुंचे। जब भोपाल की बात आई तो जिलाध्यक्ष व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह खड़े हुए। उनसे भी यही बात पूछी तो वे इधर-उधर देखने लगे। यह देख भदौरिया ने बात संभाली और भोपाल वालों के हाथ खड़े करवाए। कहा-यदि जानकारी नहीं तो हाथ गिन लो।

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ भोपाल की बैठक बुलाई थी, जिसमें 80 फीसदी पार्षद नहीं पहुंचे। लिहाजा दूसरे दिन दोबारा बैठक करनी पड़ी। सूत्रों का कहना है कि सुरेंद्रनाथ ने अभी तक अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं की है। पूर्व जिलाध्यक्ष व महापौर आलोक शर्मा की पुरानी टीम से ही वे काम चला रहे हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बहरहाल, भोपाल संभाग की बैठक में भोपाल समेत पांच जिले सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ आते हैं। इनमें मुख्यमंत्री और छह मंत्री हैं। मुख्यमंत्री व्यस्तता के कारण नहीं आए, जबकि उमाशंकर गुप्ता जल्दी आकर चले गए। विश्वास सारंग देर से आए। सुरेंद्र पटवा बैठक में मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, रामपाल सिंह व राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश मीणा बैठक में पहुंचे ही नहीं।

सरकार के लिए हमारे पास सक्षम नेतृत्व : राकेश सिंह

राकेश सिंह ने कहा कि चौथी बार भी सरकार बनानी है। हमारे पास सक्षम नेतृत्व और विचारधारा है। कांग्रेस तो सत्ता के बगैर बेचैन हो गई है। दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकतें नहीं चाहती कि नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें। इन 4 वर्षों में मोदी के कारण देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। यही कुछ लोगों की आंखों में खटक रहा है और ये लोग देश को कमजोर ही देखना चाहते है। सुहास भगत ने आगामी कार्यक्रमों बताते हुए नेताओं से कहा कि वो बूथों तक जाएं और बैठक करें। बूथ मुख्य इकाई है। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी।

खबरें और भी हैं...