भोपाल| कोलार के सागर प्रीमियम टावर के परिसर में कुत्तों को रखने को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने पीपल्स फॉर एनिमल (पीएफए) मेंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यहां रहने वाली रुचि दीक्षित ने शिकायत की थी कि परिसर में रहने वाली पीएफए मेंबर स्वाति गौरव भदौरिया ने उन्हें धमकी दी है। रहवासियों का आरोप है कि स्वाति ने परिसर में कुछ कुत्तों को रख लिया है। इन्हें हटाने की बात पर वह लंबे समय से विवाद कर रहीं हैं।
इसी बीच स्वाति ने दीक्षित सहित कॉलोनी की महिलाओं समेत दर्जनभर लोगाें के मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर देशभर के पेट लवर को भेज दिए थे। तब से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। दीक्षित का आरोप है कि स्वाति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। कोलार थाना पुलिस ने शुक्रवार को स्वाति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।