भोपाल | हनुमानगंज इलाके में एक गार्ड की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश दुकान के गोदाम में मिली। हनुमानगंज स्थित एलए हदीस मस्जिद के पास सलीम सिरोही की कबाड़े की दुकान है। टीआई हनुमानगंज सुधेश तिवारी के अनुसार सलीम के यहां 25 सालों से 60 वर्षीय मूलत: ब्यावरा निवासी बद्रीलाल गार्ड की नौकरी कर रहे थे। सुबह उनकी लाश मिली।