पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेसिफिक ब्लू सोसायटी में बनेगी कचरे से जैविक खाद

पेसिफिक ब्लू सोसायटी में बनेगी कचरे से जैविक खाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| होशंगाबाद रोड स्थित पेसिफिक ब्लू सोसायटी में गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की कंपोस्टिंग यूनिट लगाई गई है। इस यूनिट से कॉलाेनी के घरों से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। उक्त यूनिट का शुभारंभ नगर निगम के एचओ राकेश शर्मा ने रहवासियों के साथ मिलकर किया। सोसायटी अध्यक्ष एमके चौरे ने बताया कि सोसायटी के रहवासी स्वच्छता के प्रति संवेदनशील हैं। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने हर फ्लोर पर विशेष डस्टबिन रखे हैं। यहां जमा होने वाले गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी। इस दौरान सोसायटी के संचालक मंडल सदस्य राकेश तिवारी, विजय भार्गव, संजय श्रीवास्तव, कमलेश माहेश्वरी, अंबर सक्सेना, अमरजीत सिंह सेठी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...