भोपाल| भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल रणनीतिकार स्व. अनिल माधव दवे की पहली पुण्यतिथि पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बांद्राभान (होशंगाबाद) के समीप पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने सेठानी घाट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी की। विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, सांसद उदयप्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारीगण साथ थे। भोपाल स्थित स्व. दवे के निवास नदी का घर में भी राकेश सिंह पहुंचे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, विधायक विष्णु खत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।