पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर निगम के इंजीनियरों को नहीं दिखतीं टैंकरों और एयर वॉल्व पर लगी यह कतारें

नगर निगम के इंजीनियरों को नहीं दिखतीं टैंकरों और एयर वॉल्व पर लगी यह कतारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी के इस मौसम में शहर पानी के मिस मैनेजमेंट से परेशान है। रोज पानी की सप्लाई नहीं होने से यह स्थिति बन रही है। यदि किसी क्षेत्र में पानी का टैंकर पहुंच जाए तो वहां लंबी कतार लग जाती है। यही नहीं कोलार लाइन के एयर वॉल्व पर भी दिनभर लोगों को पानी भरते हुए देखा जा सकता है। लेकिन यह सब नगर निगम के अफसरों को नजर नहीं आ रहा। समीक्षा बैठकों में इंजीनियर तर्क देते हैं कि प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले हमारी स्थिति बेहतर है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि शहर का हर इलाका पानी के संकट से जूझ रहा है। मोती मस्जिद, चौक, मंगलवारा, इस्लामपुरा और आसपास के क्षेत्र में पानी सप्लाई में तो नगर निगम विफल ही हो गया है। मंगलवारा छावनी स्थित तेली वाली गली के एक हैंडपंप में मोटर डालकर पानी की व्यवस्था की गई है।

इंजीनियरों का तर्क- प्रदेश में हमारी स्थिति सबसे बेहतर

टीटी नगर .... कोलार लाइन के वॉल्व के लीकेज का सहारा

टैंकर के आगे कतार

रोज पानी की ऐसी जद्दोजहद

हम प्रयास कर रहे हैं

शहर में पानी की कमी है। पर्याप्त पानी की सप्लाई के लिए हम अपनी तरफ से बेहतर प्रयास कर रहे हैं। प्रियंका दास, आयुक्त, नगर निगम

खबरें और भी हैं...