पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसवीएस बिल्डर्स के फरार डायरेक्टर्स व सीईओ पर 10 10 हजार का इनाम

एसवीएस बिल्डर्स के फरार डायरेक्टर्स व सीईओ पर 10-10 हजार का इनाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार रोड पर यूनी होम्स के प्रोजेक्ट को अधूरा छोड़कर भागने वाले एसवीएस बिल्डर्स के दोनों डायरेक्टर अमित खनेजा, सुमित खनेजा और सीईओ एसके अरोरा पर एसपी (साउथ) राहुल कुमार लोढा ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इन तीनों के खिलाफ जनवरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन उसके बाद से तीनों फरार हैं। यूनी होम्स में मकान बुक कराने वाले एनके सिंघई एवं अन्य ने कोलार थाने में शिकायत की थी कि अमित, सुमित और अरोरा ने 16 लाख से 26 लाख रुपए लोगों से ले लिए लेकिन फ्लैट बनाकर नहीं दिए। उनकी शिकायत पर 9 जनवरी को धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। लोढा के अनुसार पुलिस ने तीनों की पतारसी के हर संभव प्रयास किए लेकिन पता नहीं चला है। आरोपियों के बारे में सही सूचना देने वालों को 10-10 हजार रुपए का अवॉर्ड दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...