पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोज विवि के प्रो. जैन के खिलाफ कार्रवाई करें पुलिस व ईओडब्ल्यू

भोज विवि के प्रो. जैन के खिलाफ कार्रवाई करें पुलिस व ईओडब्ल्यू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| मप्र हाईकोर्ट ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय से निलंबित चल रहे प्रो. प्रवीण जैन के खिलाफ चूना भट्‌टी थाना पुलिस व ईओडब्ल्यू को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रो. जैन के खिलाफ संबंधित एजेंसियों द्वारा कार्रवाई पैंडिंग करने के कारण भोज विवि ने दो अलग-अलग मामलों में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले में विवि प्रशासन ने भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्रो. जैन पर लाखों रुपए के गबन, परीक्षा व रिजल्ट संबंधी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर मार्कशीट में हेराफेरी करने के आरोप हैं। इसके अलावा अपनी सेवा पुस्तिका गायब करना, 80 कर्मचारियों को फर्जी कागज बनाकर नियुक्ति देने के आदि आरोप भी हैं। अब इन मामलों को लेकर पुलिस द्वारा जांच शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...