पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमडी की फीस 10 लाख व एमबीबीएस की 3.74 लाख

एमडी की फीस 10 लाख व एमबीबीएस की 3.74 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडी की फीस 10 लाख व एमबीबीएस की 3.74 लाख बढ़ाने की तैयारी में निजी विवि

एजुकेशन रिपोर्टर |भोपाल

निजी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेजों ने एमबीबीएस व एमडी कोर्स की फीस बढ़ाने के लिए अपने खर्चों में बढ़ोतरी करके प्रस्ताव मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग को भेज दिए हैं। इसमें बीडीएस कोर्स में 50 हजार, एमबीबीएस कोर्स में 3.74 लाख और एमडी कोर्स में 10 लाख रुपए तक बढ़ाने के प्रस्ताव शामिल हैं। प्रदेश में चार निजी विवि मेडिकल कोर्स संचालित कर रहे हैं। यह हर बार फीस बढ़ाने की डिमांड करते आए हैं और सफल भी हुए हैं। यह सभी इस बार भी फीस बढ़ाने जा रहे हैं। इसके पीछे यह बढ़ती महंगाई और स्टाफ की सैलरी व इंफ्रास्ट्रक्चर में आने वाले खर्चों को कारण बता रहे हैं। आयोग द्वारा हर बार फीस की समीक्षा की जाती है। इसके बाद भी फीस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आयोग के अध्यक्ष प्रो. एके पांडेय का कहना है कि पिछले साल ही फीस बढ़ाई गई थी। इस बार फीस नहीं बढ़ाई जा सकती।

निजी विश्वविद्यालयों ने खर्चे ज्यादा दिखाकर विनियामक आयोग के पास भेजे प्रस्ताव

एलएनसीटी व मालवांचल विवि का बढ़ोतरी का प्रस्ताव

1. एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल

कोर्स 2017-18 2018-19 में डिमांड

एमबीबीएस 8.76 लाख 11.50 लाख

एमडी 10.75 लाख 18.75 लाख

एमडी नॉन क्लीनिकल 9.99 लाख

2. मालवांचल विश्वविद्यालय, इंदौर

एमबीबीएस 8.76 लाख 12.50 लाख

एमडी-क्लीनिकल 10.75 लाख 17.50 लाख

एमडी-नॉन क्लीनिकल 7.80 लाख 7.80 लाख

इस बार भी यूनिवर्सिटीज मेडिकल कोर्स की फीस में दस लाख रुपए तक की बढ़ोतरी करना चाहते हैं। फीस में पिछले साल ही बढ़ोतरी की गई है। इसलिए इस बार फीस में इजाफा नहीं किया जा सकता है । आयोग में फीस की समीक्षा के लिए प्रस्ताव आए हैं। इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा। प्रो.एके पाण्डेय, अध्यक्ष मप्र, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग

3. भोपाल के एसआरके विश्वविद्यालय-(आरकेडीएफ ग्रुप) की पिछले सत्र में एमबीबीएस की 8.70 लाख व एमडीएस की 5.45 लाख फीस तय की गई थी। नए सत्र में भी यही रखने का प्रस्ताव भेजा।

4. पीपुल्स यूनिवर्सिटी भोपाल की भी नए सत्र में एमबीबीएस की फीस 8.90 लाख व एमडी क्लीनिकल की फीस 10.75 लाख रुपए रहेगी।

खबरें और भी हैं...