महिलाओं की सुरक्षा के लिए भोपाल पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इसके बाद भी बीते 30 दिन में 149 महिला अपराध सामने आए। यह वह मामले हैं, जो पुलिस थानों में दर्ज हैं।
रोज औसतन 5 महिलाएं पीड़ित
85 मारपीट
अन्य अपराधों में कमी, महिलाओं पर अपराध बढ़े भोपाल में वर्ष 2017 में कुल अपराधों में कमी आई है, लेकिन इसके उलट ज्यादती, छेड़छाड़ और अपहरण के मामले बढ़ गए हैं। ज्यादती के मामले गत वर्ष की तुलना में 5 फीसदी अधिक दर्ज किए, तो छेड़छाड़ में करीब 13 फीसदी की वृद्धि हो गई।
सुरक्षा के नाम पर यह सब हो रहा...
भोपाल में महिला अपराधों को देखते हुए कई प्रयास किए गए। इसमें महिला थाना, निर्भया मोबाइल, मैत्री स्कूटर फोर्स, वी केयर फॉर यू, महिला हेल्पलाइन, मोबाइल फोन एप व शक्ति स्क्वायड के ऑप्शन दिए गए। डीआईजी व आईजी तक स्कूल-कॉलेज में छात्राओं को अपराध व कानून की बारीकियों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने का अभियान चला रहे हैं।
तीन वर्ष में महिलाओं पर अपराध
अपराध 2015 2016 2017
ज्यादती 188 287 301
अपहरण 485 478 497
छेड़छाड़ 416 440 495
46 छेड़छाड़
18 ज्यादती