पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादल छाए फिर भी दिन में पारा 420 पार, रात में 30 डिग्री के पास

बादल छाए फिर भी दिन में पारा 420 पार, रात में 30 डिग्री के पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर शुक्रवार को भी खूब तपा। दिन में बादल छाने के बावजूद पारा 42 डिग्री पार पहुंच गया। रात का तापमान दूसरे दिन भी 30 डिग्री के करीब रहा। दिन का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ से साढ़े ग्यारह बजे तक शहर धूप से तपा। दोपहर 12 बजे से पहले ही तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद हल्के बादल छाने लगे थे। दोपहर ढाई बजे पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद बादलों की वजह से अगले एक घंटे में पारा सिर्फ 0.02 डिग्री ऊपर चढ़ सका। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन था। पारा 43.7 डिग्री तक पहुंच गया था। शुक्रवार को रात का तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.3 डिग्री का इजाफा हुआ। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा।

बादल छाने की यह है वजह

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि दक्षिण यूपी और उससे सटे मप्र में हवा में ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना है। उत्तराखंड से पश्चिमी विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी है, यह मप्र से होकर गुजर रही है। इन दोनों की वजह से बादल छाए हैं।

खबरें और भी हैं...