भोपाल| मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अगली यात्रा तिरुपति बालाजी की कराई जाना प्रस्तावित है। उक्त यात्रा के लिए आवेदन गुरुवार से लिए जा रहे हैं, जो कि 26 मई तक जमा किए जाएंगे। यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अपने आवेदन फतेहगढ़ स्थित शकीला बानो भवन में संचालित योजना कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। तय सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।