भोपाल | दीवार पर सिर मारकर चौथी प|ी की हत्या करने वाले राजाराम मेवाड़ा को अशोका गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को वारदात में संदिग्ध पड़ोसी की भी तलाश है, जो घटना के समय से ही फरार है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आखिर राजा की पहली प|ी की मौत कोई हादसा थी या फिर कुछ और?
एसपी साउथ राहुल लोढा के मुताबिक प्रगति नगर स्थित मकान में 34 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी। 14 मई को हुई वारदात के बाद कमरे से गंध आने पर गुरुवार को इसका खुलासा हुआ। इस मामले में शक महिला के पति पर था। उसे पास की ही देशी कलारी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने कबूल किया है कि उसे महिला का पड़ोस में रहने वाले बबलू लोधी से बात करना पसंद नहीं था, जो हत्या की वजह बना।