पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिवाइडर से टकराते ही पलट गई स्कॉर्पियो, एक महिला की मौत, 6 घायल

डिवाइडर से टकराते ही पलट गई स्कॉर्पियो, एक महिला की मौत, 6 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खजूरी इलाके में तेज रफ्तार स्काॅर्पियो युवक को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एक्सीडेंट में टूर एंड ट्रेवल्स संचालक की प|ी की सहेली की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान सभी सीहोर जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहे थे।

भगवान परिसर निवासी याशोदीप कैथवास टूर एंड ट्रेवल्स चलाते हैं। उनकी 26 वर्षीय प|ी भावना का गुरुवार को जन्मदिन था। उन्होंने प|ी के जन्मदिन पर सीहोर में एक पार्टी आयोजित की थी। भावना ने पार्टी के लिए कटारा हिल्स निवासी 30 वर्षीय सहेली नीलिमा पति दिलीप गिरि और सीमा को बुलाया था। गुरुवार दोपहर तीन बजे भावना, याशोदीप, ननद दीपशिखा, चचेरे भाई आदित्य, नीलिमा, सीमा और सीमा की 15 वर्षीय बेटी निकिता के साथ स्काॅर्पियो से सीहोर के लिए निकले। शाम सवा चार बजे ग्राम भौरी के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के नीचे पलट गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान नीलिमा की मौत हो गई। घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कोलार पुलिस के अनुसार तुमड़ाखेड़ा, रायसेन निवासी 40 वर्षीय राजकमल कोरबू पिता स्वरूप कोरबू कजलीखेड़ा में एक प्राइवेट कंपनी का गार्ड था। गुरुवार शाम वह बाइक पर घर की तरफ जा रहे थे। गोलखेड़ी के पास अज्ञात वाहन राजकमल को टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी। विवेचना अधिकारी इमरान ने बताया कि अगर राजकमल हेलमेट पहने होता, तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...