पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दाह संस्कार रोका, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दाह संस्कार रोका, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | जाशमा की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति सहित ससुराल के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पीएम के बाद शव मां को सौंपा। परिजन शव गांव लाए तो गुस्साए लोगों ने आरोपी पति की गिरफ्तारी सहित अन्य मांग लेकर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं किया।

जाशमा की 25 वर्षीय पूजा प|ी रतनलाल सालवी की शुक्रवार को विषाक्त सेवन से तबीयत बिगड़ गई। पति रतनलाल सहित अन्य उसे जिला अस्पताल लाए। यहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। भूपालसागर थाने के हेडकांस्टेबल सुरेश गिरी मोर्चरी पहुंचे। पीहर पक्ष चटावटी हाल चंदेरिया निवासी माता बालीबाई रिश्तेदारों व शिवसेना के जिला प्रमुख गोपाल वेद के साथ अस्पताल पहुंची। मां ने बताया कि पूजा की शादी तीन पहले हुई थी, डेढ़ साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। कुछ दिन पहले पूजा ने उसे मोबाइल पर बताया कि पति परेशान कर रहा है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पति रतनलाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। पूजा के पिता गोवा में मजदूरी करते हैं। मां सहित रिश्तेदार पूजा का शव लेकर चटावटी पहुंचे तो वहां कुछ रिश्तेदार व ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी सहित मृतका के बेटे को भी जाशमा से लाने व वहां ब्याही गांव की अन्य बेटी को भी बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर राशमी एसएचओ व शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वैद आदि पहुंचे। रात आठ बजे तक गतिरोध बना रहा। लोगों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दो कारण, जिनसे पति व ससुराल पर गहराया संदेह

मां को अगले दिन पुलिस से मिली सूचना... मां बालीबाई ने कहा कि यदि उसकी बेटी ने विषाक्त सेवन किया तो उसे सूचना क्यों नहीं की गई। शायद उसकी बेटी विषाक्त सेवन का कारण उसे बता देती। उसके पति ने ये बात छुपा कर रखी। भूपालसागर पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली। उसके बाद पीहर पक्ष को सूचना दी गई।

गले पर मिले निशान क्या?... पूजा की मौत के असल कारण तो मेडिकल बोर्ड से हुए पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। परिजनों के अनुसार उसके गले पर भी निशान देखे गए। इसलिए उसके स्वयं और मात्र विषाक्त सेवन की घटना पर संदेह है।

पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज, डीएसपी करेंगे जांच... पुलिस के अनुसार मृतका की मां की रिपोर्ट पर पति रतनलाल के खिलाफ प्रकरण भादसं की धारा 304 बी में दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच डीएसपी करेंगे। आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

खबरें और भी हैं...