पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • उपमंडी में आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

उपमंडी में आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुर| उपमंडी में रबी फसल चना, मसूर और सरसों की खरीदी मंगलवार से शुरू हो सकेगी। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक अमर यादव ने बताया कि उपमंडी में खरीदी के लिए मंगलवार व गुरुवार दिन तय किए गए हैं। शाहपुर उपमंडी में शाहपुर, बीजादेही, चोपना और भौंरा संस्था के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी। इन संस्थाओं में समर्थन मूल्य पर चने की बिक्री के लिए 1050 किसानों ने पंजीयन कराया है। संस्था में 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के मान से खरीदी होगी। सहायक आपूर्ति अधिकारी केके टेकाम ने बताया कि समिति को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...