पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 हजार क्विंटल कम हुई आवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 हजार क्विंटल कम हुई आवक

शाहपुर|
उपार्जन केंद्र शाहपुर में शुक्रवार को गेहूं की खरीदी बंद कर दी है। इस बार उपार्जन केंद्र पर अंतिम दिन तक 23 हजार 971 क्विंटल की आवक हुई, जबकि बीते साल आवक 33 हजार 260 क्विंटल गेहूं आया था। कम बारिश के चलते शाहपुर ब्लाक में गेहूं की फसल प्रभावित हुई थी। इसके चलते करीब 10 हजार क्विंटल की आवक कम हुई है। इसी तरह भौंरा, बीजादेही उपार्जन केंद्रों पर भी बीते साल से कम आवक रही। भौंरा में इस बार 5515, बीजादेही में 4305 क्विंटल गेहूं की आवक रही। भौंरा में बीते साल 11 हजार 76 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस बार करीब 5 हजार क्विंटल कम आवक हुई। ऐसे आम उपभोक्ता जिनको सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सस्ते अनाज की सुविधा नहीं हैं, उनको खुले बाजार से गेहूं 20 रुपए प्रति किलो खरीदना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...