पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • उपमंड़ी में चार समितियों पर राेज 4 सौ क्विंटल आ रही उपज, सुविधा नहीं मिलने से किसान परेशान

उपमंड़ी में चार समितियों पर राेज 4 सौ क्विंटल आ रही उपज, सुविधा नहीं मिलने से किसान परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुर। उपमंडी में अनाज की तुलाई करवाते किसान।

ये चाहते हैं किसान

क्षेत्र के किसान अशोक महतो, रजनीश महतो, संदेश पालीवाल, कैलाश पाटनकर, शिवकुमार मालवीय ने बताया उपमंडी शाहपुर में खरीफ की करीब 30 हजार हेक्टेयर और रबी की करीब 12 हजार हेक्टेयर की उपज खरीदी बेची जा सकेगी। उपमंडी में प्लेट फार्म, कवर्ड शेड, कैंटीन , शेड, पानी, लाइट की सुविधाएं होने से किसानों को लाभ मिलेगा। सब्जी, तरबूज उत्पादक किसान सीताराम सिनोठिया, रामकिशोर, रामचरण और प्रेमलाल ने बताया क्षेत्र में सब्जी की पैदावार ज्यादा है। उपमंडी में यदि सब्जी की खरीद बिक्री की सुविधा मिले तो किसानों को लाभ होगा।

टेंडर प्रक्रिया चल रही है

उपमंडी में कवर्ड शेड रोड, पानी और लाइट की व्यवस्था के लिए एक करोड़ से काम होना है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्दी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। एसके भालेकर, मंडी सचिव

खबरें और भी हैं...