भुच्चो मंडी|पिछले लंबे समय से भुच्चो मंडी के नए बने शांति हाल को खोले जाने का इंतजार कर रहे शहर वासियों का इंतजार खत्म हो ही गया। शुक्रवार को पत्रकार व समाज सेवी बलविंदर सिंह सेठी की माता जोगिंदर कौर के भोग का समागम भुच्चो मंडी के राम बाग के नजदीक स्थित शांति हाल में करवाया गया। इस मौके विभिन्न राजनेताओं, जथेबंदियों के नेताओं व सदस्यों, प्रेस क्लब भुच्चो व भारी गिनती शहर वासियों ने माता जोगिंदर कौर को श्रद्धांजलि दी। हल्का कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई द्वारा लोगों के सुपुर्द किए जाने के बाद शांति हाल में किया जाने वाला यह पहला समागम था। अब शहर वासी शांति हाल में समागम आयोजित कर सकेंगे।
भुच्चो मंडी का यादगारी शांति हाल।