पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन न मिलने से सफाई सेवकों ने की गेट रैली

वेतन न मिलने से सफाई सेवकों ने की गेट रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| भुच्चो मंडी

पिछले कई महीने का बकाया वेतन न दिए जाने के कारण परेशान हुए नगर कौंसल भुच्चो मंडी के सफाई सेवकों ने द फोर्थ क्लास यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार की अगुवाई में नगर कौंसल दफ्तर के मेन गेट पर रोष रैली की। इस मौके जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सफाई सेवकों के बकाया रहते वेतन दिए जाने संबंधी दर्जा चार कर्मचारियों ने पिछले मंगलवार को नगर कौंसल के कार्य साधक अफसर भरतवीर सिंह दुग्गल से मीटिंग की थी। जिस दौरान उन्होंने वादा किया था कि जल्द ही सफाई कर्मचारियों का वेतन दे दिया जाएगा। रमेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर कौंसल भुच्चो मंडी को एक्साइज ड्यूटी और 14वें वित्त कमीशन द्वारा भेजी ग्रांट के तहत लगभग 35 लाख रुपए आये थे पर उन्हें अभी तक बकाया वेतन नहीं दिए गये। इस मौके सफाई सेवकों ने चेतावनी दी कि अगर 21 मई दिन सोमवार तक उन्हें बकाया वेतन नहीं दिए गये तो वह 22 मई से हड़ताल शुरू कर देंगे। इस संबंधी बात करने के लिए नगर कौंसल भुच्चो मंडी के कार्य साधक अफसर भरतवीर सिंह दुग्गल से बात करने लिए उन्हें फोन किया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस मौके रमेश कुमार संजू, लछमन दास, प्रदीप कुमार, अमरजीत, हरदेव सिंह, दिलबाग सिंह, सतवीर आदि उपस्थित थे।

भुच्चो मंडी के नगर कौंसल के दफ्तर के गेट के आगे रोष प्रदर्शन करते सफाई सेवक।

खबरें और भी हैं...