भास्कर संवाददाता| भुच्चो मंडी
भारतीय महावीर दल शाखा भुच्चो मंडी की ओर से इलाके के स्कूलों के दसवीं और बारहवीं के अव्वल आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करने के लिए गुरु नानक स्कूल में करवाए समागम में 10 स्कूलों के 60 विद्यार्थियों को सम्मान चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। समागम में समाजसेवी लाला मनोहर लाल मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए जबकि कौंसलर नरदीप गर्ग ने समागम की अध्यक्षता की। इस दौरान श्री छिन्नमस्तिका धाम के संस्थापक जोगिंदर काका, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पूर्व प्रधान जोनी बांसल, महावीर दल के सरपरस्त जगन नाथ बांसल, सीनियर अकाली नेता अशोक काला भट्ठे वाला, दल के सरपरस्त सुशील कुमार, सीनियर कांग्रेसी नेता भूषण जिंदल, समाज सेवी राजिंदर महेश्वरी और प्रशोत्म बब्बू मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान मेहमानों ने भारतीय महावीर दल की ओर से किए प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के युग में मनुष्य के लिए पढ़ाई अति जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई की तरफ पूरा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रिंसिपल बलबीर कौर ने कहा कि अब लड़कियां अध्यापक, डाक्टर, फौज, पुलिस, बैंक, शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, मेडिकल रीप्रजेंटिव, टिकट चेकर, विभिन्न विभागों और सिविल प्रशासन में उच्च पदों पर बहुत बढ़िया काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां सब कुछ कर सकतीं हैं जरूरत है उन्हें मौका देने की। दल के प्रधान इंद्रजीत शंटी ने कहा कि अगर किसी होनहार विद्यार्थी को आर्थिक अथवा अन्य किसी भी तरह की कोई मदद की जरूरत है तो दल की तरफ से उसे पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम
आज लड़कियां सब कुछ कर सकतीं हैं जरूरत है उन्हें मौका देने की : प्रिंसिपल
भुच्चो मंडी के गुरु नानक स्कूल में होनहार छात्रों को सम्मानित करते मुख्य मेहमान।