भुच्चो मंडी| प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गांव करतारपुर थांदे में शहीद करमजीत सिंह गैस एजेंसी भुच्चो मंडी की ओर से लाभपात्री परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे गए। इस दौरान जसपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि योजना के तहत गरीबों को मिलने वाला लाभ सीधा उनको ही मिलना यकीनी बनाया गया है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं से अपील की कि वह गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे उनको जागरूक करवाते रहें व सुविधाओं के लिए उनके रास्ते में आने वाली कठिनाइयां को दूर करने में सहायता करें। इस मौके पर जसपाल सिंह एडवोकेट, संदीप सिंह थांदे, गुरमेल सिंह, गुरजंट सिंह, यूथ कांग्रेस नेता लखवीर, टिंकू आदि उपस्थित थे।