पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमिक नगरी भूली के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भूली के शिवपूरी स्थित गुरु रविदास आश्रम में रविदास विचार मंच ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस अवसर पर भूली ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रवीण कुमार के साथ उपस्थित लोगों ने अम्बेडकर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रवीण कुमार ने कहा की बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। कार्यक्रम मे 50 गरीब बच्चों के बीच काॅपी और कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसेवक प्रसाद, संचालन मोहन राम तथा धन्यवाद ज्ञापन मंच के सचिव छोटू राम ने किया। मौके पर रविदास विचार मंच के सचिव छोटू राम, सीताराम दास, मानसरंजन पाल, जितेन्द्र कुमार, महफूज आलम, रामदेव दास, चंदन कुमार, राजकिशोर दास, दीपक रविदास, मुरली रविदास, भुनेश्वर दास आदि मौजूद थे। इधर बी ब्लाक स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर अम्बेडकर विचार मंच के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

अांबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

खबरें और भी हैं...