पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • भूली बस्ती मैदान में लहूलुहान अवस्था में मिला युवक, गंभीर

भूली बस्ती मैदान में लहूलुहान अवस्था में मिला युवक, गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे भूली बस्ती मैदान में एक युवक लहूलुहान अवस्था में पाया गया। युवक के सिर, चेहरा, हाथ व कपड़े खून से सने हुए थे। युवक का सिर पूरी तरह जख्मी था तथा उसकी स्थिति नाजुक थी। सूचना पाकर भूली पुलिस पहुंची तथा युवक को पीएमसीएच ले गई, जहां से डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद रेफर कर दिया।

यहां पर युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान पंकज चौबे के रूप में हुई, जो डी ब्लाॅक सेक्टर 1 क्वार्टर नंबर 6 में रहता है। पंकज बीसीसीएल की गोधर कोलियरी 26 नंबर में कार्यरत है। पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी हुई है। वह डी ब्लाॅक में अपनी मां के साथ रहता है, फिलहाल उसकी मां गांव गई हुई है तथा वह अकेले रह रहा है। आस-पास के लोगों के मुताबिक पंकज को शराब की लत है। कुछ दिन पूर्व भी वह जख्मी होकर घर आया था। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है कि युवक को किसी ने मारकर जख्मी किया या युवक खुद गिरकर जख्मी हुआ है।

अगर गिरकर जख्मी हुआ तो इतनी रात को वह भूली बस्ती मैदान क्यों गया था। इस संबंध में भूली ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक की स्थिति नाजुक थी, उसके सिर से ज्यादा खून निकल गया था। घटना की सूचना मिलते ही युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। युवक ने अपने फर्दबयान में बताया है कि वह स्वयं गिर कर जख्मी हुआ है।

खबरें और भी हैं...