पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बहकर हो रहा बर्बाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूली मे सड़क निर्माण से एक तरफ जहां विकास को बढावा मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ सड़क बना रहे ठेकेदार की मनमानी से ए ब्लाॅक में रहने वाले सैकडों लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं और प्रतिदिन सैकडों लीटर पानी यूं ही सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। सड़क निर्माण के लिए खुदाई के दौरान दर्जनों घरों मे आने वाले पानी सप्लाई की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है लेकिन ठेकेदार द्वारा उसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। अब आलम यह है कि प्रतिदिन सुबह पानी चालू होते हीं ए ब्लाॅक के सड़कों पर पानी के लिए अफरा-तफरी मच जाती है। महिला, पुरुष व छोटे-छोटे बच्चे गैलन, बाल्टी और डेगची लेकर सड़क की ओर दौड़ पड़ते है। पिछले कई दिनों से यहां के लोग सड़क किनारे टूटे पाइप से हीं पानी भरने को मजबूर है। कई लोग तो ए ब्लाॅक दुर्गा मंडप मे घंटों अपना-अपना गैलन लाईन लगाकर पानी ला रहे है। इस दौरान सैकडों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगों ने पाइप की मरम्मत के लिए कई बार ठेकेदार एवं उसके मुंशी से गुहार लगाई लेकिन ठेकेदार द्वारा टूटे पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई। अब मजबूरन कई लोग स्वयं के खर्च से अपने-अपने पाइप की मरम्मत करवाने मे जुटे हुए है।

सडक किनारे टुटे पाईप से पानी भरते लोग।

केस करने की धमकी देते हैं ठेकेदार के लोग

अगर कोई व्यक्ति पाइप लाइन जोड़ने का दबाव बनाता है तो ठेकेदार के लोग सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगाकर केस करने की धमकी देते है। कई लोगों ने इस डर से ठेकेदार के लोगों को कुछ बोलना ही छोड़ दिया है। इसी का फायदा उठाकर ठेकेदार के लोग टूटे पाइप की मरम्मत भी नहीं करा रहे है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा अगर सड़क के खुदाई के पूर्व सूचना दे दी गई होती या किसी एक तरफ से खुदाई किया जाता तो हमलोग स्वयं अपना पाइप हटा लेते और कोई नुकसान नहीं होता लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से जहां-तहां खुदाई किया जा रहा है। हमलोग इसकी शिकायत किससे करें कुछ समझ मे नहीं आ रहा क्योंकि साइड पर विभागीय इंजीनियर भी कभी नहीं आते है।

खबरें और भी हैं...