अलकडीहा|लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को जनता मजदूर संघ कुंती गुट के नेताओं एवं महाप्रबंधक के बीच वार्ता हुई। इसमें मुख्य रूप से मजदूरों की बंद सिक छुट्टी सभी डिस्पेन्सरी में चालू कराने की मांग की। इस पर महाप्रबंधक ने डाॅ. पीएस सिंह से मजदूरों की परेशानी को देखते हुए सिक छुट्टी देने की बात कही। नेताओं ने कहा कि लोदना क्षेत्र के चिकित्सक तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। मजदूरों का इलाज नहीं हो पा रहा है। एंबुलेंस का उपयोग चिकित्सक निजी काम के लिए करते हैं। वहीं जियलगोरा, भूली क्वार्टर में महाप्रबंधक के आदेश के बाद भी सिविल विभाग जल संकट दूर करने में लापरवाही कर रहा है। महाप्रबंधन कल्याण जी प्रसाद ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वार्ता में क्षेत्रीय सचिव संजीत सिंह, पार्षद नंदलाल पासवान, छोटू सिंह, राय बाबू सिंह, केलबीन तिर्की, अनिल सिंह, महिप सिंह, ओपी तिवारी, सुदर्शन प्रसाद आदि थे।