भूली में श्रद्धा और उत्साह के साथ सुहागिनों ने की वट-सावित्री की पूजा
अखंड सुहाग की कामना के लिए वट-सावित्री की पूजा मंगलवार को श्रमिक नगरी भूली में पूरे आस्था के साथ मनाई गई। भूली के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिनों ने उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा की तथा रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। पूजा के बाद महिलाओं ने सावित्री सत्यवान की कथा का श्रवण भी किया। प्रातःकाल से ही सुहागिनों का उत्साह देखते बन रहा था। सुहागिनें सोलह शृंगार कर हाथों में पंखा, सिंदूर, फूल, रोली, अक्षत, फल आदि से भरी थाली लेकर वट वृक्ष के समीप पहुंची तथा पूरे विधि-विधान के साथ देवी-देवताओं की स्तुति की।
वट वृक्ष की पूजा के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगातीं सुहागिनें।