पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों से किया वादा पूरा कर रहा हूं: राज सिन्हा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीप बोरिंग का उद्घाटन करते विधायक राज सिन्हा।

सिटी रिपोर्टर | भूली

भूली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रय|शील है और लगातार विकास का काम भी हो रहा है। मैने चुनाव के पूर्व भूली के लोगों से जो भी वादा किया था उसे लगातार पूरा करने का प्रयास कर रहा हुॅ। उक्त बातें विधायक रात सिन्हा ने बुधवार को भूली मे विधायक मद से हुए कई योजनाओं के उद्घाटन के दौरान कही। राज सिन्हा ने कहा कि जनता स्वयं आंकलन करे की आज तक भूली में क्या हुआ था और पिछले कुछ सालों के अंदर क्या-क्या काम हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक राज सिन्हा ने बी ब्लाॅक सामुदायिक भवन मे डीप बोरिंग, राज विद्या केंद्र ई ब्लाॅक सेक्टर वन, रविदास आश्रम शिवपुरी एवं आदर्श माध्यमिक विद्या निकेतन मंदिर डी ब्लाॅक मे शौचालय का उद्घाटन किया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राज सिन्हा का जोरदार स्वागत किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा, महामंत्री मनोज गुप्ता, सुमन सिंह, बबलू सिंह, श्रीनिवास सिंह, सतेन्द्र ओझा, कैलाश गुप्ता, आदर्श माध्यमिक विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप सिंह, रविदास विचार मंच के सचिव छोटू राम, पवन दास, संकटमोचन पांडे, पप्पू शर्मा, पंकज सिंह, विष्णु महेश, कृष्णा झा, सखीचंद महतो, इंद्रकांत झा, आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...