पोल उखड़ने से भूली में बिजली संकट
भूली | बुधवार को आई तेज आंधी-पानी में तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गया। कई पेड़ उखड़ कर ओवर हेड तार पर जा गिरा जिससे तार टूट गया और पूरे भूली में बिजली संकट उत्पन्न हो हो गई। भूली बी ब्लाॅक पावर सब-स्टेशन मे एक बड़ा पेड़ गिर गया जिससे ए ब्लाॅक एवं बी ब्लाॅक की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बीएल काॅलोनी में बिजली के तीन पोल उखड़ गए और पूरा तार जमीन पर आ गिरा। यहां एक पोल एक आवास की चहारदीवारी पर भी जा गिरा। वहीं ए ब्लाॅक रेलवे लाईन के समीप झारखंड बिजली विभाग के 33 हजार वोल्ट के केबल मे तकनीकी खराबी आ गई। बिजली विभाग के अधिकारी एम करीम ने बताया कि भूली क्षेत्र में कई जगहों पर पोल क्षतिग्रस्त हो गया है।