बिजली निगम के अधिकारियों ने उद्योगपतियों से की चर्चा
बिजली कार्यालय में निगम के एसडीओ व इंडस्ट्रीज के मालिकों के बीच बैठक हुई। जिसमें बिजली सुधार व अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिजली निगम के एसडीओ धर्मपाल शिला ने की। बैठक में फैक्ट्रियों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलने तथा बिल आदि मीटर रीडिंग के मुताबिक भेजने के लिए भी प्रस्ताव रखा गया। जिस पर निगम अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की इंडस्ट्रीज मालिकों के सामने दिक्कत नहीं आएगी और बिजली भी पर्याप्त मात्रा में देने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में एसडीओ ने इंडस्ट्रीज मालिकों से सहयोग मांगा। इस मौके पर पवन कुमार, श्याम सुंदर भगेरिया, लीला राम बिठमडिय़ा, श्याम लाल बंसल, लक्ष्मण शर्मा, ओमप्रकाश बंसल, बंटी कटारिया मौजूद थे।